फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Thousands of hands raised for prayer...prayed

Kushinagar News: दुआ के लिए उठे हजारों हाथ...अदा की नमाज

Sun, 08 Jun 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Thousands of hands raised for prayer...prayed
पडरौना के नौका टोला ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद  
पडरौना। जिले में ईद उल अजहा का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह से ही मस्जिदों व इबादतगाहों में नमाज अदाकर मुल्क में अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी। एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। लोगों ने मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद गरीबों में भोजन और रुपये देकर जकात किया। पडरौना में नौकाटोला ईदगाह, कठकुइंया ईदगाह और छावनी स्थित ईदगाह के अलावा शहर के जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद देकर ईदगाह और मस्जिदों के बाहर गरीबों में भोजन और रुपये देकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जकात किया। इस मौके पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और संवेदनशील जगहों की ड्रोन से निगरानी की गई।
विज्ञापन

जानकीनगर नगर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया गया। बच्चे सुबह से ही नए कपड़ों में सज धज कर ईदगाहों की तरफ चल दिए। तीन दिनों तक मनाया जाने वाला ईद उल अजहा का त्योहार शनिवार की सुबह नमाज अदा करने के साथ शुरू हुआ। क्षेत्र के विभिन्न जगहों के ईदगाहों में अलग-अलग समय पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े अकीदत के साथ ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज अदा किया। इसके बाद सभी ने बारगाहे इलाही में हाथ उठाकर मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। उसके बाद लोगों ने बकरे की कुर्बानियां दी। क्षेत्र के बंजारापट्टी, बरवापट्टी, परसौना, सोहनरिया, सिधुआ बांगर भाठ के ईदगाहों में भी सुबह सात बजे ही नमाज अदा की गई, जबकि बाजूपट्टी में साढ़े छह बजे नमाज अदा की गई। मौलाना फकरुद्दीन निजामी ने कहा कि ईद उल अजहा का त्योहार प्रमुख है। इसमें लोग अपनी कीमती माल से खरीदे गए जानवर की कुर्बानी करते हैं। अल्लाह तआला को कुर्बानी बेहद पसंद है।
विज्ञापन

इस दौरान मौलाना हसमुद्दीन रजवी, मौलाना दरवेश आलम, सिकंदर आजम, जमालुद्दीन वारसी, हबीबुल्लाह, मुर्तुजा वारसी, लियाकत अली, अनवर, मुदस्सिर, अबरार शेख, वाजिद अली, शेख अब्दुल समद आदि मौजूद रहे। इसी तरह भरौली, डिघवा बुजुर्ग, नरकटिया, पतया, टेकुआटर, शामपुर हतवा, साखोपार, तुर्कवलिया, नरसर, बैजनाथपुर आदि जगहों पर अलग-अलग समय में नमाज अदा की गई। बरवापट्टी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के दशाहवा, बिचपटवा, रामपुर पट्टी, हीरासोती, रामपुर जमुनिया, गौरी शुक्ल, रामपुर बरहन, अमवादीगर, रामपुर चौबेया गांव के ईदगाह में बड़े ही अकीदत के साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के डिबनी बंजरवा, परसौनी, सरेया बुजुर्ग, सरेया खुर्द, मुन्नीपट्टी, पथरवा, गोड़इता श्रीराम, लतवा, कोटवा, दाहूगंज, करनपट्टी, कोइंदी गोसाईपट्टी आदि गांव के मस्जिद और ईदगाहो में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed