{"_id":"616082418ebc3e6296746841","slug":"think-about-the-problems-of-the-members-kushinagar-news-gkp412224256","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सदस्यों की समस्याओं पर करें विचार’
जिला पंचायत की बैठक में बोलीं अध्यक्ष सावित्री जायसवाल
सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को सौंपा गया सीएम का बधाई पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला पंचायत की बैठक शुक्रवार को कार्यालय सभागार में हुई। इस बैठक में सभी सदस्यों की समस्याएं सुुनी गईं तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक के अंत में नवनिर्वाचित सदस्यों को मुख्यमंत्री का बधाई पत्र सौंपा गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की तरफ से विभिन्न विभागों से जुड़ी जो शिकायतें या समस्याएं बताई गई हैं, उन्हें संबंधित अधिकारी गंभीरता से लें और समय पर निस्तारण कराएं। प्रत्येक तीन माह पर यह बैठक कराएं। विकास कार्यों को लेकर यह बैठक महत्वपूर्ण होती है। इसके बाद सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए सभी सदस्यों से सड़कों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में टाइड, अनटाइड, ग्राम पंचायतों में एलईडी लाइट, हॉटमिक्स पद्धति से नई सड़कों का निर्माण, बाहर से आने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के ठहरने के लिए भवन निर्माण आदि के बारे में प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए अनुमोदित किया गया। इस बैठक में प्रमुख रूप से सीएचसी, पीएचसी में इलाज से जुड़ी समस्याओं को रखा गया। बैठक में मनरेगा, एनआरएलएम, कौशल विकास मिशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, पेंशनपरक योजनाओं, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, स्वच्छ भारत मिशन, पेयजल कार्यक्रम, निर्माणाधीन ग्रामीण सड़क योजना, ग्रामीण पेयजल योजनाएं, कृषि, फसल बीमा योजना, आपूर्ति, विद्युत आदि विभागों की समीक्षा की गई। प्रभारी सीडीओ जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बैठक में जो भी जनप्रतिनिधियों की तरफ से सुझाव समस्याएं बताई गई हैं, उसका समाधान अनिवार्य रूप से कराएं। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी विंध्याचल कुशवाहा ने किया। बैठक में राधेश्याम पांडेय, रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध, श्रीराम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, सभी ब्लॉक प्रमुख गण व अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।