फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Thieves took away the house in broad daylight, no one had a clue

Kushinagar News: दिन दहाड़े घर खंगाल ले गए चोर, नहीं लगी भनक

Wed, 07 Aug 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 07 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away the house in broad daylight, no one had a clue
कसया। नगर के सपहा रोड पर मंगलवार को एक मकान में दिनदहाड़े चोरी हो गई और घर में मौजूद अधिवक्ता और उनकी पत्नी को भनक तक नहीं लगी। आलमारी का लाॅकर टूटा और सामान बिखरा देख अधिवक्ता के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 18 के प्रेम गली में रिटायर्ड शिक्षक पारस नाथ श्रीवास्तव का मकान है। इलाज कराने के लिए वह और उनकी पत्नी अपने बड़े बेटे के पास दिल्ली गए हैं। घर पर इनके छोटे पुत्र अधिवक्ता पुनीत श्रीवास्तव का परिवार रहता है। मंगलवार अधिवक्ता बाथरूम में स्नान कर रहे थे और उनकी पत्नी बेडरूम में टीवी देख रही थीं। स्नान कर निकले पुनीत तो आलमारी का लॉक टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। आवाज देने के बाद पत्नी पहुंची और कमरे का दृश्य देख दंग रह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का निरीक्षण किया। अधिवक्ता से पुलिस ने कई बिंदुओं पर जानकारी ली। पीड़ित के अनुसार सोने का हार, चूड़ियां, चार अंगूठी, चांदी का पायल, चांदी के सिक्के और 35 हजार रुपये चोर समेट ले गए हैं। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed