फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Thieves took away the goods by breaking the locks of the shops.

Kushinagar News: दुकानों के ताले तोड़कर सामान समेट ले गए चोर.

Wed, 21 Dec 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away the goods by breaking the locks of the shops.
दुकानों के ताले तोड़कर सामान समेट ले गए चोर.
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाएं, पुलिस कर रही जांच
पडरौना। सर्दी की रात में सक्रिय चोरों ने दो जगहों पर दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की। मंगलवार की रात मौका देखकर चोर दुकानों में रखा सामान समेट ले गए। बुधवार की सुबह दुकान खुलने पर लोगों को जानकारी हुई। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
मेहदीगंज प्रतिनिधि के अनुसार रामकोला थाने से करीब सौ मीटर की दूरी पर मंगलवार रात चोरी हुई। छब्बीस लाइन बाजार स्थित तीन दुुकानों का ताला तोड़कर चोर आराम से सामान समेट ले गए। बुधवार सुबह चोरी की घटना की जानकारी होने पर पूर्वांचल व्यापार मंडल अध्यक्ष के प्रदीप वर्मा की अगुवाई में थाने पहुंचकर पीड़ितों ने तहरीर दी। रामकोला क्षेत्र के पकड़ियार नौगावा निवासी वीरेंद्र पटेल की रामकोला छब्बीस लाइन बाजार में किराने की दुकान है। उनकी दुकान से मंगलवार रात चोर 35 सौ रुपये नकदी उठा ले गए। चोरों ने उनके बगल में शंभूनाथ मद्धेशिया की दुकान से 10 हजार रुपये और अन्य दुकान में चोरी का प्रयास किया। इस संबंध में रामकोला एसएचओ अखिलेश सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

डिबनी बंजरवा प्रतिनिधि के अनुसार तमकुहीराज सब्जी मंडी स्थित किराने की दुकान के काउंटर से चोरों ने मंगलवार रात नकदी और सामान चुरा लिया। बुधवार सुबह दुकानदार को इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। बिहार के खलवापट्टी निवासी अमित गुप्ता भटवलिया में किराये के मकान में रहकर तमकुहीराज सब्जी मंडी में किराने की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात अमित दुकान बंदकर अपने मकान पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में बांस से बने जालीदार दरवाजे को तोड़कर चोर दुकान में घुस गए। दुकान में रखे एक लाख 52 लाख रुपये नकदी, सोने की चेन और अन्य सामान चोर उठा ले गए। बुधवार सुबह सात बजे जब अमित जब दुकान पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसचओ नीरज राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed