फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Thieves took away jewelery and cash in four houses of Hata

हाटा के चार घरों में चोरी, आभूषण और नकदी ले गए चोर

Mon, 01 Aug 2022 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away jewelery and cash in four houses of Hata
सिकटीया चौराहे पर सहज जन सेवा केंद्र में चोरी की घटना की जांच करती पुलिस। - फोटो : KUSHINAGAR
हाटा के चार घरों में चोरी, आभूषण और नकदी ले गए चोर
विज्ञापन

- घर में रखे आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ
- सोमवार सुबह घर के लोगों को हुई घटना की जानकारी
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 मुजहना हेतिम मुहल्ले में रविवार रात चार घरों में चोरी हुई। घरों में रखे करीब चार लाख रुपये के आभूषण और 10 हजार नकदी चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी लोगों को सोमवार सुबह हुई। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फॉरेसिंक टीम बुलाकर जांच की। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हाटा नगर पालिका के वार्ड संख्या 15 मुजहना हेतिम निवासी हरिशंकर चौरसिया, मुन्नी देवी और गंगासागर चौरसिया का घर एक ही परिसर में है। सोमवार सुबह जब घर के लोग जगे तो देखा कि कमरों का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। तभी जानकारी मिली कि मोहल्ले के पूर्वी छोर पर स्थित राम प्रवेश सिंह के घर में चोरी हुई है। लोग पहुंचे तो देखा कि मकान की दूसरी मंजिल पर बने दोनों कमरों का दरवाजा खुला हुआ है। पूजा घर में रखी आलमारी को तोड़कर चोर उसमें रखे आभूषण और नकदी उठा ले गए थे। राम प्रवेश सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब एक लाख रुपये के आभूषण की चोरी हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित मुन्नी देवी ने बताया कि बेटी की शादी के लिए उन्होंने करीब दो लाख मूल्य का जेवर खरीदा था। साथ में दस हजार रुपये भी उसी आलमारी में रखे थे। नकदी और जेवर चोर उठा ले गए। हरिशंकर और गंगासागर के घरों से भी चोरों ने एक लाख मूल्य के आभूषण चुराए हैं। इस संबंध में कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed