{"_id":"6a0f756e167a8915eb0ca865","slug":"thieves-make-off-with-jewelry-and-cash-worth-lakhs-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-160248-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लाखों के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लाखों के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर
Fri, 22 May 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 22 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा पड़री के चकदहां में बुधवार की रात चोरों ने घर में मौजूद दो लड़कियों को बाहर से कमरे में बंद कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है।
पड़री चकदहां निवासी सुनीता देवी पत्नी सूर्यभान प्रसाद ने तहरीर में कहा है कि रिश्तेदारी में गई हुई थीं। घर में उनकी दो बेटियां मौजूद थीं। वृहस्पतिवार की बीती रात अज्ञात चोर घर में घुस गए और जिस कमरे में दोनों लड़कियां सो रही थीं, उसकी कुंडी बाहर से बंद कर दी। रात में कुछ संदिग्ध आहट सुनाई देने पर लड़कियों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद मिला। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर मदद मांगी। सूचना पर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा खुलवाया। बाहर निकलने पर घर का सामान बिखरा पड़ा मिला, जबकि अलमारी और बक्सों के ताले टूटे हुए थे।पीड़ित परिवार के अनुसार चोर घर में रखे सोने-चांदी के गहने, नगदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 नम्बर के जरिये पुलिस को सूचना दिया।सूचना पर पीआरवी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।पीड़िता सुनीता देवी ने हाटा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हाटा कोतवाल संजय दुबे का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।