{"_id":"689ce89bf44631e11f019259","slug":"thieves-broke-the-window-and-stole-cash-and-jewelry-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-143437-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चोरों ने खिड़की तोड़ नकदी व जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चोरों ने खिड़की तोड़ नकदी व जेवर उड़ाए
Thu, 14 Aug 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरपाती गांव के एक घर को मंगलवार की रात को चोरों ने निशाना बना लिया। घर के पीछे लगे जंगले को तोड़कर चोर घर में दाखिल हुए और आलमारी में रखे कीमती जेवरात और नकदी लेकर चलते बने। चोरी की जानकारी होने पर गृह स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घर का बारीकी ने मुआयना किया और चोरों तालाश में जुट गई। पिपरपाती गांव के रहने वाले विवेकानंद यादव का पूरा परिवार मंगलवार को भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गया था। सुबह जब परिवार के लोग जगे तो देखा कि एक कमरे का ताला टूटा हुआ था। उसी कमरे में आलमारी भी रखी हुई थी जिसमें आभूषण और नकदी था। आलमारी भी टूटी हुई थी। उसमें रखा सोने और चांदी का आभूषण और नब्बे हजार रुपया नकद गायब था। परिवार के लोग दंग हो गए।
तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घर की जांच पड़ताल की। गृह स्वामी ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और चोरों का पता लगाने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल राम सहाय चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची थी। जांच की जा रही है। जल्द ही पुलिस चोरों तक पहुंच जाएगी।