फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There will be adjustment of teachers in the district during summer break

ग्रीष्मावकाश में जनपद में होगा शिक्षकों का समायोजन

Sat, 20 Feb 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
There will be adjustment of teachers in the district during summer break
ग्रीष्मावकाश में जनपद में होगा शिक्षकों का समायोजन
विज्ञापन

- कुशीनगर आए बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी जानकारी
- प्रदेश के 1194 जर्जर विद्यालयों के भवन ध्वस्त कराकर नया निर्माण होगा
- 400 करोड़ की लागत से उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे स्मार्ट क्लास
संवाद न्यूूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले के बाद ग्रीष्मावकाश में जनपद के भीतर समायोजन किया जाएगा। प्रदेश के 1194 विद्यालयों के जर्जर भवन को ध्वस्त कराकर उनकी जगह नए भवन बनाए जाएंगे। इसके अलावा 400 करोड़ रुपये खर्चकर उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना होगी।

ये बातें शनिवार को प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कही। वे कुशीनगर स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अपने व्यक्तिगत कार्य से आए मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अंतर जनपदीय स्थानांतरण के चलते स्कूलों में शिक्षक-अनुपात बिगड़ गया है। ग्रीष्मावकाश में अब जनपद के भीतर शिक्षक-अनुपात ठीक करने के लिए शिक्षकों का तबादला होगा। इसके लिए शिक्षकों से आवदेन लिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले शैक्षणिक सत्र से कोई विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं होगा। बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब नगर और देहात के अंतर को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कुशीनगर में हुए विकास कार्यों पर खुशी जताते हुए कहा कि महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर अब पहले से अधिक सुंदर दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed