फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There was a mistake in counting, there are 424 cattle in the shelter center

Kushinagar News: गिनती में हुई थी गलती आश्रय केंद्र में हैं 424 गोवंश

Wed, 10 Dec 2025 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
There was a mistake in counting, there are 424 cattle in the shelter center
पडरौना। खड्डा के कोपजंगल स्थित पशु आश्रय स्थल में 300 नहीं 424 गोवंश हैं। गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह के निरीक्षण के बाद गो वंशों की संख्या को लेकर उठे सवाल के बाद सीडीओ के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम की जांच में यह आंकड़ा सामने आया है। यह भी पता चला कि बीते कुछ महीनों में यहां नौ गोवंशों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि 16 नवंबर को गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कोपजंगल के वृहद पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया था। रिकॉर्ड के अनुसार आश्रय स्थल पर कुल 433 गोवंश का पालन-पोषण किया जा रहा है। उपाध्यक्ष ने गोवंशों की गणना करायी तो उनकी संख्या महज 300 मिली।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद जिम्मेदार इस पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। वहां से लौटने के बाद उपाध्यक्ष ने उस दिन डीएम का कार्यभार देख रहीं सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव से सभी तथ्यों से अवगत कराते हुए मामले की जांच कराने को कहा। सीडीओ ने शिकायत की जांच के लिए जिला पशु चिकित्साधिकारी व एसडीएम खड्डा को नामित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने जांच कर रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी है। इसके अनुसार पशु आश्रय स्थल पर मौजूदा समय में कुल 424 गोवंश हैं। उपाध्यक्ष के दौरे के दिन गणना में गलती हुई थी। 433 में से नौ गोवंश की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed