फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There is no validity date on contracted buses, passengers confused

Kushinagar News: अनुबंधित बसों पर नहीं है वैधता तिथि, भ्रम में यात्री

Fri, 29 Nov 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 29 Nov 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
There is no validity date on contracted buses, passengers confused
पडरौना। परिवहन निगम ने जिन प्राइवेट बसों को अनुबंध किया, उनमें से कई बसें ऐसी हैं, जिन पर न तो अनुबंधित लिखा हुआ है और न ही वैधता तिथि लिखी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद भी यह सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं। रोडवेज से मिलती-जुलती कोई बस न चलाई जा सके, अनुबंधित और वैधता तिथि लिखनी जरूरी है। मगर इसके बाद भी यह स्थिति तब है कि जब कई अन्य जिलों में इस तरह रोडवेज के नाम पर निजी बसों का संचालन किया जा रहा है और विभाग की कार्रवाई में यह पकड़ी गईं हैं।
पडरौना डीपाे की तरफ से 24 अनुबंधित बसों का बेड़ा है। इसमें से अधिकांश बसें पडरौना और गोरखपुर के लिए संचालित होती हैं। कुछ बसें पडरौना-देवरिया मार्ग पर भी चलाई जाती हैं। परिवहन निगम टेंडर निकालकर प्राइवेट बसों को अनुबंध करता है।
विज्ञापन

सभी प्रक्रियाएं अपनाई जाती हैं। उसके बाद ही निगम प्राइवेट बसों को अनुबंध पर रखता है, लेकिन डिपो में कई अनुबंधित बसें ऐसी चल रही हैं, जिन पर वैधता की तिथि नहीं लिखी गई है। कई बसें ऐसी भी हैं, जिनपर अनुबंध के समय लिखी वैधता तिथि मिट गई है। इसका तभी पता चलता है कि जब इन पर अनुबंधित और उसकी वैधता की तिथि लिखी हो। एक ही रंग में अनुबंधित और प्राइवेट बसें होने के चलते यात्रियों को पता हीं नहीं चलता है कि जिस बस में वे बैठ रहे हैं, वे अनुबंधित हैं या प्राइवेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में जब वे टिकट लेते हैं तो उन्हें प्राइवेट बस की जानकारी होने पर खुद को ठगा महसूस करते हैं। इस संबंध में एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि रोडवेज की अनुबंधित बसों पर वैधता की तिथि नहीं लिखे होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो मामला गंभीर है। इसकी जांच कर तत्काल वैधता तिथि स्पष्ट अक्षरों में लिखवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed