{"_id":"6a44209df9369e252e01cc70","slug":"there-is-no-substitute-for-hard-work-maintain-consistency-in-your-efforts-cdo-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-162845-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठिन मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बनाए रखें परिश्रम की निरंतरता: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठिन मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बनाए रखें परिश्रम की निरंतरता: सीडीओ
विज्ञापन
सम्मान समारोह में स्पॉसर को किया गया सम्मानित।
पडरौना। शहर के सोहरौना स्थित कमला इंन ग्रैंड होटल में मंगलवार को अमर उजाला की तरफ से भविष्य ज्योति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थी शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत सीडीओ वंदिता श्रीवास्वतवा और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले जिले के मेधावियों को अमर उजाला की तरफ से मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। सीडीओ वंदिता श्रीवास्तवा ने कहा कि माता-पिता का अनुभव जीवन में सफल होने में मील का पत्थर बनता है। सोशल मीडिया से दूरी बनाते हुए लक्ष्य हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करें। हाईस्कूल व इंटर का परिणाम सफलता की पहली सीढ़ी है। मिली इस सफलता को अंतिम न समझें। यह जीवन की पहली सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होती है। सफलता के शीर्ष पर पहुंचने के लिए चल रहे परिश्रम की निरंतरता बनाए रखें। विशिष्ट अतिथि एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में मिली उत्कृष्ट सफलता खुद को प्रमाणित करने का पहला चरण है। आगे चुनौतियों का पहाड़ खड़ा है। आने वाले चुनौतियों से निपटने के लिए लक्ष्य निर्धारित कठिन परिश्रम और पूरी ईमानदारी के साथ पढ़ाई करें। बीएसए अनिल कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रथम की होड़ से उपर उठना होगा। कॅरिअर के आयाम बहुत हैं। सफलता का कोई एक कारक नहीं होता है। इसलिए खुद के व्यक्तित्व को परखें और संतुष्ठ हितों को हासिल करने के लिए आगे बढ़ें। कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्र ने किया।
ये रहे कार्यक्रम के सहयोगी प्रायोजक
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक उत्तर प्रदेश सरकार कान्हा ब्लड बैंक पडरौना, एश्प्रा जेम्स एवं ज्वेलर्स पडरौना, रेड हील्स, पीजी स्कूल कप्तानगंज, बालोदियाज फूड मार्ट पडरौना, साहू ट्रैक्टर्स पडरौना, हेरिटेज स्कूल कसया, मैप स्कूल हाटा, श्वेता ट्रैक्टर पडरौना, सेंट जेवियर्स स्कूल पडरौना, खेतान ज्वेलर्स कप्तानगंज, जेडीएस स्कूल पडरौना, जेनिथ स्कूल सुकरौली, क्वालिटी टीवीएस पडरौना, आरपीआईसी स्कूल खड्डा और प्रविका हॉस्पिटल पडरौना।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के खिले चेहरे
अमर उजाला की तरफ से आयोजित भविष्य ज्योति कार्यक्रम में नवजीवन मिशन स्कूल कसया, हेरिटेज स्कूल कसया, सेंट जेवियर्स स्कूल पडरौना, मैप पब्लिक स्कूल हाटा, उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना, शाकुंतल इंटर कॉलेज रविंद्रनगर, पीजी स्कूल कप्तानगंज, जेडीएस पडरौना, जेपी इंटर मीडिएट कॉलेज कप्तानगंज, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल पडरौना, आरपीआईसी स्कूल खड्डा, जैनित पब्लिक स्कूल सुकरौली आदि स्कूलों के मेधावियों ने मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पंजीकरण की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से ही शुरू हो गई थी। इस दौरान कई विद्यालयों के मेधावियों ने कार्यक्रम के दिन अपना पंजीकरण कराया, जिन्हें कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया।
ये भी सम्मानित
डॉ. प्रवीण कुमार राव, डॉ. सुनीता पांडेय, कृति कुंदन सहाय, राजीव गुप्ता, इंजीनियर नीरज तिवारी, रवि चौहान, अभिषेक दीक्षित, राजेश कुमार मिश्र, राहुल तिवारी, सुरेंद्र सिंह आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।