{"_id":"62449b96c436b25d964ce62f","slug":"there-is-no-solution-from-the-problem-of-jam-people-are-upset-kushinagar-news-gkp4316358190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम की समस्या से नहीं मिल रही निजात, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम की समस्या से नहीं मिल रही निजात, लोग परेशान
विज्ञापन
पडरौना नगर में कोतवाली गेट के सामने लगा जाम।
- फोटो : KUSHINAGAR
जाम की समस्या से नहीं मिल रही निजात, लोग परेशान
सुभाष चौक, दरबार रोड और कठकुइयां मोड़ पर अक्सर लगता है जाम
पडरौना। शहर में हर दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। कोई समय पर दफ्तर नहीं पहुंच पा रहा है तो कोई स्कूल। जिम्मेदार भी इस समस्या से निजात दिलाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। जाम की बड़ी वजह सड़क की पटरियों पर खड़ी बेतरतीब गाड़ियां खड़ी करना व दुकानदारों की ओर से किया गया अतिक्रमण बताया जा रहा है।
बुधवार को शहर के दरबार रोड, धर्मशाल रोड, गुदरीबाजार, कसया रोड, छावनी समेत सभी प्रमुख मार्गों पर काफी भीड़ रही। यहां हर 20 मिनट पर जाम लग जा रहा था। जाम खत्म कराने में पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ रही थी। कमोवेश यही स्थिति रोडवेज के पास स्थित रामकोला रोड और सुभाष चौक की भी रही। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की मुख्य समस्या नगर पालिका क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग के लिए उचित प्रबंध नहीं होना हैं। लोग जहां जी में आया, वाहन खड़ी कर देते हैं। इसके अलावा सड़क पर अतिक्रमण हर तरफ नजर आएगा। किसी ने स्थायी तो किसी ने अस्थायी दुकान सड़क की पटरियों पर लगा रखी है। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका व स्थानीय पुलिस की ओर से समय-समय पर अभियान चलाया जाता है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। अभियान के दौरान लोग अतिक्रमण कर लगी दुकानें हटा लेते हैं। बाद में वहीं दुकानें खोल लेते हैं।
रोडवेज और निजी बसें भी जाम की वजह
सुभाष चौक के पास रोडवेज बस स्टेशन है। निगम की बसें स्टेशन परिसर के बजाय रामकोला रोड से लेकर सुभाष चौक पुलिस चौकी तक रुक-रुक कर यात्रियों बैठाते हैं। खड्डा-पनियहवा जाने वालीं निजी बसें भी रामकोला रोड पर खड़ी कर सवारी भरते हैं। सड़क पर बसों के खड़ी होने के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। इसे हटाने के लिए यातायात पुलिस को काफी देर तक पसीना बहाना पड़ता है।
विज्ञापन
कोट
अतिक्रमण के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जाम की समस्या दूर हो, इसके लिए स्थायी हल ढूंढा जा रहा है। नगर पालिका व पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जाता है। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने में सभी के सहयोग की जरूरत है।
एएन सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद पडरौना