{"_id":"689ce5ac08c408e06d0a2e88","slug":"there-is-no-parking-facility-in-the-city-traffic-jams-occur-almost-everyday-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-143413-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं, आए दिन लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं, आए दिन लगता है जाम
Thu, 14 Aug 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर में पार्किंग के लिए कोई जगह नहीं बनी है। सड़कों के किनारे अस्थाई दुकानों के लगाए जाने से जाम की समस्या राहगीरों पर भारी पड़ रही है। नगर पालिका परिषद की ओर से गाड़ियाें के पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। स्थाई पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण लोग सड़क और फुटपाथ पर ही अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं।
इससे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं, लेकिन इन गाड़ियों को हटाने के लिए कोई उचित स्थान कहीं नजर नहीं आता। शहर में रविंद्र नगर, मटिहनियां बाइपास, छावनी कुबेरस्थान मोड, नहर पर, कटकुईया मोड सुबाष चौक, बावली मोड पर पुलिस तैनात रहती है। राहगीरों के मुताबिक अगर सड़क की फुटपाथ पर अस्थाई दुकानें नहीं रहती और दुकानों के सामने तिरछे वाहन न खड़ा किए जाते तो परेशानी कम हो जाती।