फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There is no pace in paddy procurement

Kushinagar News: धान खरीद में नहीं आ रही तेजी

Wed, 13 Nov 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 Nov 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
There is no pace in paddy procurement
पडरौना। जिले में 62 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों की सुस्ती से बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं। वे किसानों से संपर्क करना सीधे फसल खरीद ले रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक दस क्रय केंद्रों पर सिर्फ 22 किसानों से 792 क्विंटल धान की खरीद हो सकी है। श्रीअन्न (मोटे अनाज) की बोहनी तक नहीं हुई है। वैसे, सरकार की ओर से मोटे अनाज को खरीदने के लिए क्रय केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। जानकार बता रहे हैं कि यही स्थिति रही तो धान खरीद का लक्ष्य पूरा करना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने और किसानों को सहूलियत के लिए सरकार की ओर से बेहतर इंतजाम किए गए हैं। 62 क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी शुरू कर दी गई है। लेकिन, धान खरीद की गति काफी सुस्त है। लक्ष्य पूरा करने के लिए क्रय केंद्र प्रभारियों को गांवों में जाकर किसानों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन क्रय केंद्र प्रभारी किसानों तक नहीं पहुंच रहे हैं। कई तहसीलों में धान बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने में भी अड़चनें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वर की दिक्कत या तहसील प्रशासन की ओर से रिपोर्ट लगाने में देरी हो रही है। इसकी शिकायत कृषि विभाग के अधिकारियों तक पहुंच रही है। 25 नवंबर तक धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई गई है।

किसानों से क्रय केंद्रों पर 2300 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीद की जा रही है। वहीं, बिचौलिए गांवों में धान की खरीद के लिए किसानों से संपर्क तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed