{"_id":"6035433e8ebc3ee915265390","slug":"there-is-no-jam-in-the-town-due-to-not-being-overbridge-kushinagar-news-gkp3859287124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज नहीं होने से कस्बे में लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज नहीं होने से कस्बे में लगता है जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरब्रिज नहीं होने से कस्बे में लगता है जाम
सेवरही कस्बे में तीन रेलवे क्रासिंग पर नहीं हैं ओवरब्रिज
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। थावे-कप्तानगंज रेल मार्ग पर सवारी गाड़ियों की संख्या तो कम है, लेकिन इस रूट से दिन में कई मालगाड़ियां गुजरती हैं। इसके चलते सेवरही कस्बे में तीनों समपार फाटकों को बार-बार बंद करना पड़ता है। इससे कस्बे में कई बार जाम लगता है।
सेवरही कस्बा बिहार बार्डर का सबसे बड़ा व पुराना बाजार है। कस्बे से होकर गुजरने वाली थावे-कप्तानगंज रेल लाइन पर तीन रेलवे क्रासिंग हैं। रेलवे लाइन के दोनों तरफ आबादी है। ट्रेनों के आवागमन के दौरान समपार फाटक बंद होने से गाड़ियों की लाइन लग जाती है। कस्बा निवासी संजय राय, प्रभु प्रजापति, द्वारिका रौनियार, झिंकू सिंह, विशाल मिश्र आदि का कहना है कि जब तक समपार फाटकों पर ओवरब्रिज का इंतजाम नहीं होगा, तब तक यह समस्या बनी रहेगी।