फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The health team conducted health check-ups of people in the flood-affected village.

Kushinagar News: बाढ़ प्रभावित गांव में स्वास्थ्य टीम ने लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Mon, 07 Sep 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The health team conducted health check-ups of people in the flood-affected village.
तमकुहीरोड। पिपराघाट पीएचसी की ओर से रविवार को मोतीराय टोला मे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। टीम ने जरूरत के मुताबिक दवाएं भी दीं।
विज्ञापन

सेवरही सीएचसी अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को पिपराघाट पीएचसी की ओर से डाॅ. अभिषेक सिंह की अगुवाई में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मोतीराय टोला पहुंची। वहां गांव के नत्थू साह, प्रदीप गोड़, लीलावती देवी, कैलाश बैठा, मदन यादव, बिंदा देवी, किशुन मुसहर आदि लोगों के घर जाकर परिवार के लोगों का स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य विभाग की टीम की जांच के दौरान खांशी, सर्दी, जुकाम, फीवर, खुजली, पेट, एलर्जी आदि से संबंधित मरीज मिले। उन्हें जरूरत के अनुसार दवाएं दी और पौष्टिक भोजन करने के निर्देश दिए। पीएचसी प्रभारी ने लोगों से घरों का आस पास सफाई रखने, जल जमाव न होने देने, स्वच्छ पानी का सेवन करने, मच्छरदानी के इस्तेमाल के साथ अन्य सावधानियां बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

इस दौरान राजन जायसवाल, टुन्ना अली, मीरा देवी, किशोरी लाल, सरल शर्मा, सुदामा यादव, प्रभुनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed