फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There is abundance of stray animals in the city, people are worried

Kushinagar News: शहर में छुट्टा पशुओं की भरमार, लोग परेशान

Mon, 15 Jan 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Jan 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
There is abundance of stray animals in the city, people are worried
पडरौना। शहर में छुट्टा पशुओं की भरमार हो गई है। प्रमुख मार्गों से लगायत बाजार में भी इनके विचरण करने या सड़क पर बैठे रहने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सरकार छुट्टा पशुओं को आश्रय केंद्रों में भेजने का आदेश दे रखी है, लेकिन पडरौना शहर में इस आदेश का पालन होता नहीं दिख रहा है। कोतवाली रोड, मेन बाजार रोड, धर्मशाला रोड, कसेरा टोली रोड, रामकोला रोड सहित सभी प्रमुख मार्गों पर छुट्टा पशु घूमते दिख जाएंगे। ये कभी सड़क के किनारे बैठे रहते हैं तो कभी बीच सड़क में ही झुंड में खड़े हो जाते हैं। इससे लोगाें को आवागमन में परेशानी होती है। सड़क पर अक्सर जाम लग जाया करता है। सबसे अधिक दिक्कत गुदरी बाजार में होती है। वहां इनकी संख्या अधिक है। सब्जी और अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीदारी करने आए लोग भयभीत रहते हैं कि कहीं हमला न कर दें। फिर भी नगर पालिका प्रशासन या पशुपालन विभाग की तरफ से इन्हें हटाने का कोई इंतजाम नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed