{"_id":"68530eee94ecf63afb0f285a","slug":"there-is-a-possibility-of-rain-again-between-21-and-23-june-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-139823-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 21 से 23 जून के बीच फिर बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 21 से 23 जून के बीच फिर बारिश के आसार
Thu, 19 Jun 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 17 जून को तेज गति पकड़ते हुए भारी वर्षा के साथ पूर्वी बिहार में प्रवेश कर लिया है। मानसून पिछले करीब 15 दिनों से बिहार (पश्चिम बंगाल) की पूर्वी सीमा पर स्थिर था, लेकिन अब यह सक्रिय होकर बिहार के पूर्वी जिलों में पहुंच गया। तीन से चार दिनों में मानसून जिले में दस्तक देगी, इससे झमाझम बारिश होगी। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुती वी सिंह ने बताया कि 18 जून को मानसून प्रदेश के दक्षिणी हिस्से जैसे सोनभद्र और मिर्जापुर जिलों तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिन में यह पूरे बिहार को कवर करते हुए तीन से चार दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, विशेषकर कुशीनगर जिले की ओर बढ़ेगा। इसके चलते जिले में 21 से 23 जून के बीच मानसूनी वर्षा होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष मानसूनी वर्षा सामान्य से लगभग 10 प्रतिशत अधिक रहने की संभावना है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि पहले से धान की नर्सरी तैयार कर ली है, वे मानसून की पहली वर्षा के साथ ही रोपाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर सकते हैं, ताकि उपयुक्त नमी का लाभ उठाया जा सके।