{"_id":"68f2ad07375b229ea00c4d51","slug":"there-is-a-contradiction-between-the-victims-statement-and-the-police-investigation-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147416-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पीड़ित के बयान व पुलिस के जांच में मिल रहा विरोधभास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पीड़ित के बयान व पुलिस के जांच में मिल रहा विरोधभास
Sat, 18 Oct 2025 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय कस्बा स्थित ज्वेलरी की एक दुकान में ग्राहक बनकर बुधवार को आए ठग के पहचान करने में पुलिस टीम कों सफलता नहीं मिल पा रही। ठगी के शिकार दुकानदार के दुकान में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने के कारण पुलिस कों ठग की पहचान करने में खासी दिक्कत हो रही है। सूत्रों के मुताबिक दुकानदार के बयान व पुलिस की जांच में उभर कर सामने आए तथ्यों में विरोधभास होने के कारण पुलिस की जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है।
इसके अलावा आसपास के दुकानदारों के सीसीटीवी कैमरों की जांच में भी पुलिस कों ठग के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं आ रहे हैं। हालांकि तमकुहीराज पुलिस जांच का हवाला दे कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। नगर पंचायत तमकुहीराज कस्बे के मुख्य बाजार स्थित विद्यासागर वर्मा की सृष्टि ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। बुधवार दोपहर बाद एक व्यक्ति ग्राहक बनकर आया और सोने के झुमके दुकानदार से दिखाने के लिए कहा। इसके बाद दुकानदार अपने दुकान से संबंधित एक अन्य फर्म से झुमके लेने चले गए। वापस लौटे तो ग्राहक दुकान से गायब मिला। शुक्रवार तक पुलिस ठग की पहचान नहीं कर पाई। जांच में उभर कर सामने आ रहे तथ्य व पीड़ित दुकानदार के बयान मैच नहीं कर रहे हैं। इसके कारण पुलिस की जांच तेजी से आगे नहीं बढ़ पा रही है।
थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया मामले की तेजी से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामला स्पष्ट हो पायेगा।