फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There are chances of heavy rain till eight, the weather will be pleasant

Kushinagar News: आठ तक झमाझम बारिश के आसार, सुहाना रहेगा मौसम

Wed, 06 Aug 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
There are chances of heavy rain till eight, the weather will be pleasant
पडरौना। जिले में मंगलवार को मध्यम बारिश हुई। बीते तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अभी आठ अगस्त तक जिले में गरज चमक के साथ जिले में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम होने का अनुमान जताया है। इससे मौसम सुहाना बना रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारत मौसम विभाग की तरफ से मंगलवार की शाम जिले के मौसम का पूर्वानुमानित जारी किया है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार छह, सात और अगस्त को गरज-चमक के साथ हलकी से मध्यम भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। उन्होंने बताया कि जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस बीच अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन

सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 87 से 92 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 63 से 74 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि के दौरान पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पूरवा हवा चलने की संभावना है। जिले के कई हिस्सों में घने बादल छाए रहेंगे और बिजली गिरने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान अवधि में बारिश की संभावना को देखते हुए, किसान धान की रोपाई प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर लें। जिले के कई हिस्सों में घने बादल छाए रहेंगे और बिजली गिरने की संभावना है। बिजली गिरने की चेतावनी के लिए प्लेस्टोर से दामिनी एप डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed