{"_id":"5d39ed818ebc3e6cdd4a9b27","slug":"then-power-supply-power-kushinagar-news-gkp315265864","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, मचा हाहाकार
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र पडरौना में फिर जला जला दस एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर।
- फोटो : KUSHINAGAR
फिर लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, मचा हाहाकार
कुशीनगर। बुधवार की शाम को पड़रौना उपकेंद्र पर लगा दस एमबीए का ट्रांसफॉर्मर जल जाने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति नहीं होने से पेयजल सप्लाई भी नहीं हो पा रही है। लोगों को सुबह-शाम दैनिक कार्य से निवृत्त होने के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है।
सात जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ कलेक्ट्रेट में देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर जिले की समीक्षा करने आए थे। समीक्षा बैठक में बिजली की बदहाल व्यवस्था का मुद्दा उछला तो पडरौना और तमकुही रोड के एक्सईएन को हटा दिया गया। उसी दिन से पड़रौना नगर की बिजली व्यवस्था और चरमरा गई। आठ एमबीए का ट्रांसफॉर्मर उस वक्त जला था। उसे बदलने में एक सप्ताह का वक्त लग गया था। बुधवार की शाम को दूसरा दस एमबीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति फिर पुराने ढर्रे पर लौट गई। करीब 24 घंटे से शहर में बिजली आपूर्ति बंद है। शहर के निवासी हेमंत, विजय , देवेंद्र पांडेय, सूर्यकांत और सुरेंद्र , डॉ. सुनीता पांडेय आदि ने बताया कि पड़रौना नगर की बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। जुलाई में भी सात दिनों तक शहर में बिजली की आपूर्ति बंद रही। फिर ट्रांसफॉर्मर जलने से बिजली नहीं आ रही है। स्कूली बच्चों को तैयार करने में महिलाओं को परेशानी हो रही है। व्यापारियों का कारोबार चौपट हो रहा है। प्रभारी एक्सईएन चंद्रबली ने बताया कि बारिश से आठ एमबीए और दस एमबीए के ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी उठी। आठ एमबीए का ट्रांसफॉर्मर तो बच गया, लेकिन दस एमबीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया। इससे समस्या उत्पन्न हो गई। मरम्मत के लिए ट्रांसफॉर्मर को साहिबाबाद गाजियाबाद भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है। उम्मीद है कि शुक्रवार तक उसे मरम्मत के लिए भिजवा दिया जाएगा। कोटवा से ट्रांसफॉर्मर मंगवाने का अनुरोध डीएम से किया गया है। वैसे पडरौना में छह फीडर है। आठ एमबीए के ट्रांसफॉर्मर से दो- दो घंटे बिजली देने की कोशिश हो रही है। उम्मीद है कि द्रो-तीन दिनों में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
‘कोटवा से मंगाया जा रहा है ट्रांसफॉर्मर’
डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर जलने से पडरौना नगर की बिजली व्यवस्था बाधित हो गई है। जिले के कोटवा उ केंद्र पर ट्रांसफॉर्मर रखा गया है। उसे मंगाने के लिए भेजा गया तो असामाजिक तत्वों ने रोक दिया। एसडीएम को फोर्स के साथ मौके पर भेजा गया है कि कोटवा से ट्रांसफॉर्मर लाकर पडरौना में लगाया जाए। बाद में जब पडरौना के लिए ट्रांसफॉर्मर आएगा तो उसे कोटवा भिजवा दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है।