{"_id":"65b1140b4557c3fb590a7c44","slug":"theft-worth-lakhs-from-mobile-and-grocery-shop-kushinagar-news-c-206-1-mhg1002-14452-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मोबाइल व किराना की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मोबाइल व किराना की दुकान से लाखों की चोरी
Wed, 24 Jan 2024 07:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 24 Jan 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। घने कोहरे में चोरों का आतंक बढ़ गया है। मंगलवार की रात भैया फरेंदा के समीप दो दुकानों का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के सामान उठा ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी मनोज कुमार इंटर काॅलेज उदितपुर के समीप किराने की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की रात दुकान बंदकर घर सोने चले गए। सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का सामान बिखरे पड़े हैं। अंदर के सामान गायब हैं। दुकान में रखा कीमती सामान सहित 20 हजार नकदी चोर उठा ले गए। दुकान में रखा संदूक भी गायब था, जो दुकान से कुछ दूरी पर फेंका हुआ था।
कुछ ही दूरी पर फरेंदा कस्बे के धानी ढाला निवासी रामअशीष बैकुंठपुर चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। मंगलवार की रात दुकान बंद करके फरेंदा चले गए। बुधवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा है। अंदर रखा मोबाइल, कीपैड, डिस्प्ले व नगदी समेत लाखों रुपये के सामान चोर उठा ले गए थे। दुकान के बाहर लगी सीसीटीवी कैमरा की डीबीआर भी गायब थी। इसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।