{"_id":"5a4694644f1c1b4e718bbf08","slug":"theft-in-the-computer-shop-by-breaking-the-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर कंप्यूटर की दुकान में हुई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर कंप्यूटर की दुकान में हुई चोरी
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
बिख्ारा सामान
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। नगर के सुभाष चौक स्थित एक कंप्यूटर की दुकान में बृहस्पतिवार की रात में चोरी हो गई। दुकान में रखे कंप्यूटर सहित अन्य कीमती सामानों को चोर चुरा ले गए। दुकान मालिक को इसकी जानकारी शुक्रवार को सुबह हुई।
उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर चोरी हुआ सामान बरामद करने तथा चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस चौकी के निकट हुई इस चोरी के मामले में तहरीर देने के बावजूद पुलिस को अभी कोई सफलता नहीं मिली है।
घने कोहरे में चोरों को भी मौका मिल गया है। वे पुलिस चौकी के निकट भी चोरी करने में संकोच नहीं कर रहे हैं। नगर के सुभाष चौक पर कंप्यूटर हार्डवेयर की दुकान संचालित करने वाले अनिल कुमार यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि रोज की भांति बृहस्पतिवार की रात में वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में घना कोहरा था। चौकी पर पुलिस के जवान भी तैनात थे। फिर भी उनकी दुकान का ताला तोड़कर चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि दुकान में रखे सीपीयू, प्रिंटर, लैपटॉप, मानीटर सहित हार्डवेयर संबंधी अन्य कीमती सामान चोर चुरा ले गए। दुकान का ताला टूटने की जानकारी होने पर सुबह पहुंचे तो दृश्य देखकर हक्के बक्के रह गए। उनकी दुकान से करीब एक लाख रुपये के सामान चोरी हो गए थे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर चोरों को पकड़ने तथा अपना सामान बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन
इस संबंध में पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय राज सिंह का कहना था कि अभी वह बाहर थे। चौकी इंचार्ज से इस बारे में पता लगाकर कार्रवाई करने का निर्देश देंगे।