{"_id":"66b7d2d25b5cd57fbb00a534","slug":"theft-in-broad-daylight-in-a-locked-house-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-121411-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बंद मकान में दिनदहाड़े हुई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बंद मकान में दिनदहाड़े हुई चोरी
Sun, 11 Aug 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
मथौली। कस्बा स्थित पुलिस चौके से सटे पकड़ी मदरहां गांव में शनिवार को शाम 4:30 बजे बंद घर में चोरी हो गई। घर में चोरी की भनक लगते ही अगल-बगल के लोग वहां पहुंचे, तो चोर घर से निकले और बाइक छोड़कर भागने लगे। लोगों ने चोरों को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग गए। गांव के लोग चोर की बाइक कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव पकड़ी मदरहा निवासी बिंद्रावती देवी शनिवार को धान खेत में सोहनी करने गई थीं। उनके बच्चे घर को बंद कर खेलने चले गए। दिन के करीब 4:30 बजे एक बाइक सवार चोर वहां पहुंचे और सुनसान घर देख शौचालय की टंकी के सहारे घर में घुस गए और कमरों में लगे तालों को तोड़कर आभूषण और पांच हजार रुपये नगदी निकाल लिए। अगल-बगल के लोगों ने ताला तोड़ने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे तो चोर घर से निकल कर भागने लगे। लोग उन्हें कुछ दूरी तक पीछा किया, लेकिन वे भाग गए। चोरों की बाइक दरवाजे के पास वहीं छोड़कर भाग गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राज कुमार बरवार ने बताया कि चोर का फोटो वीडियो मिला है। टीम गठित कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।