फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft from two houses in Jatha Bazar area

Kushinagar News: जटहा बाजार क्षेत्र में दो घरों से चोरी

Tue, 16 Sep 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Theft from two houses in Jatha Bazar area
बिखरा पड़ा सामान।स्रोत-सोशल मीडिया
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र में चोर सक्रिय हो गए हैं। जिससे लोगों में दहशत है। शनिवार की रात कटाई भरपुरवा गांव के छह घरों में चोरी की घटना हुई थी। वहीं रविवार की रात को भी माघीकोठीलवा गांव के टोला धूमनगर में चोरों ने दो घरों में चोरी की। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार धूमनगर निवासी मनोज गिरी करीब चार माह से बाहर कमाने गए हैं। उनकी पत्नी प्रियंका देवी तीन छोटे बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। रविवार की रात भोजन के बाद वह बच्चों संग कमरे में सो गई थीं। रात करीब में खटपट की आवाज सुनकर उठीं तो देखा कि घर के पीछे बांस के दरवाजे को तोड़कर अज्ञात चाेरी हो चुकी है। घर में रखी दो पेटियां, एक बैग और उसमें रखे कपड़े, जेवर व नकद लेकर फरार हो चुके है। इसी तरह गांव के ही भोला चौहान की पत्नी सुभावती देवी के घर भी चोर कपड़े, जेवर और नकदी ले गए। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बाजरे के खेत में दोनों घरों की पेटियां पड़ी देखीं, जिनसे कीमती सामान गायब था। थानाध्यक्ष आलोक कुमार का कहना है कि बहुत जल्द इन चोरी की वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed