फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft at DJ shop exposed, three arrested

Kushinagar News: डीजे की दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Sun, 21 Sep 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 21 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Theft at DJ shop exposed, three arrested
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के मुजडिहा चौराहे के बंद दुकान से पीछे के दरवाजे का कुन्डी तोड़कर डीजे का समान चोरी करने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ तीन चोर को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव मुजडिहा निवासी गोलू उर्फ अमन शर्मा गांव के ही चौराहे पर एक डीजे की दुकान चलाते हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी दुकान बंद थी। बीते सोमवार की देर शाम दुकान गए तो देखा कि पिछे के दरवाजे का कुन्डी चोर तोड़कर दुकान में रखा दस स्पीकर, दो मिक्सिंग मशीन, एक आडियो मिक्सर, एक माईक, घटना में प्रयुक्त दो पेचकस व एक सब्बल आदि उठा ले गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे थाना क्षेत्र के मुजडिहा चौराहे से मंसुरगंज जाने वाले मार्ग से थाना क्षेत्र के गांव बलुआ निवासी सूरज साहनी, बरवा बाबू निवासी अमर कुमार और गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के गांव रिठिया निवासी प्रिंस साहनी को पुलिस ने संदेह के आधार गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियों ने दुकान में चोरी करने की बात को स्वीकार की। चोरों के निशानदेही पर सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर कोर्ट में पेश कर दिया गया। जहां से कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले टीम में एसआई गिरिजेश कुमार, विपिन सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार, पंकज गौड़, अनिल यादव व सर्वेश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed