{"_id":"682f75e8f2844d99330024de","slug":"the-youth-was-accused-of-not-marrying-a-complaint-was-lodged-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-137906-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवक पर शादी नहीं करने का आरोप, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवक पर शादी नहीं करने का आरोप, दी तहरीर
Fri, 23 May 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 23 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर थाना क्षेत्र के एक निवासी युवक पर सगाई करने के बाद शादी से इन्कार करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
युवती ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी एक युवक से उनकी शादी तय हुई है। दोनों परिवार की रजामंदी के बाद उनकी सगाई हुई। विवाह की तारीख तय होने के बाद युवक उसे कुशीनगर घुमाने ले गया, जहां उन्होंने शारीरिक संबंध बनाया। अब युवक शादी से इन्कार कर रहा है। युवती ने आरोप लगाया कि इस मामले में बीते एक सप्ताह से शिकायत की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संंबंध में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई के लिए हल्का दरोगा को निर्देश दिया गया है। दोनों पक्ष से बात चल रही है। यदि बात नहीं बनती है तो केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।