{"_id":"68a61fd1116a1a993a0201aa","slug":"the-young-man-is-unable-to-speak-the-police-who-came-to-record-his-statement-returned-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-143762-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बोल नहीं पा रहा युवक, बयान दर्ज करने पहुंची पुलिस लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बोल नहीं पा रहा युवक, बयान दर्ज करने पहुंची पुलिस लौटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थाना क्षेत्र के रगड़गंज के समीप पुलिया के पास झाड़ी में महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग निवासी 28 वर्षीय हरिश्चंद्र प्रजापति अचेत मिला था। उसका गला रेतने के साथ हाथ, पैर की नस काटी गई थी।
युवक जहां मिला था, वहां से करीब ढाई किमी दूर उसकी ससुराल है। उसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बुधवार को पुलिस बयान दर्ज करने के लिए मेडिकल कॉलेज गई थी, लेकिन युवक बोल नहीं पा रहा है। इसके चलते लौट आई। पुलिस कस्टडी में युवक का इलाज चल रहा है। परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गई है, लेकिन घटना की वजह से अभी तक पर्दा नहीं उठ सका है। युवक जब बोलेगा तभी रहस्य से पर्दा उठेगा।
हरिश्चंद्र के पिता फूल बदन प्रजापति ने बताया कि बेटा सुबह किसी के दाह संस्कार में गया था। उसके बाद किसी का फोन आया और बिना बताए वह चला गया। दूसरे दिन इस घटना की जानकारी हुई। उसकी पत्नी डेढ़ वर्ष से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मथौली स्थित मायके में है।