{"_id":"66ad72f81f1610dc720eefd7","slug":"the-woman-who-came-to-her-sisters-house-got-electrocuted-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-120956-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बहन के घर आई महिला करंट से झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बहन के घर आई महिला करंट से झुलसी
Sat, 03 Aug 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की सुबह पंखे में करंट उतरने से 45 वर्षीय महिला बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पटहेरवा थाना के ग्राम रजवटिया निवासी कुमारी देवी (45) पत्नी इंदु शर्मा तुर्कपट्टी थाने के सपही बुजुर्ग में बहनोई साधु शर्मा के घर छठिहार मनाने आई थीं।
शुक्रवार की सुबह घर में साफ-सफाई करते समय चालू हालत में पंखा को उठाकर दूसरे स्थान पर रखते समय वह करंट की चपेट में आ गईं। लोगों ने किसी तरह बिजली काटकर पंखा हटाया। कुमारी देवी को प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर सीएचसी फाजिलनगर भेज दिया। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।