{"_id":"67dc613ccf4404ec4a0e3234","slug":"the-whole-day-is-spent-in-taking-photographs-at-the-arto-office-in-the-clutches-of-brokers-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-134096-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दलालों के चंगुल में एआरटीओ कार्यालय फोटो खिंचवाने में गुजर जा रहा पूरा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दलालों के चंगुल में एआरटीओ कार्यालय फोटो खिंचवाने में गुजर जा रहा पूरा दिन
Fri, 21 Mar 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। एआरटीओ कार्यालय विभागीय मिलीभगत से दलालों के चंगुल में फंस चुका है। डीएल के आवेदन के बाद टेस्ट ड्राइव और फोटो खिंचवाने के आने वाले आवेदकों का सारा दिन गुजर जा रहा है। वहीं दलालों के माध्यम से सभी काम चंद घंटों में पूरे हो जा रहे हैं।
कार्यालय के अंदर के कार्यों भी दलालों की दखलअंदाजी रहती है। विभागीय मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। आरआई के पास महराजगंज जिले का भी चार्ज है। इसलिए तीन दिन महराजगंज बैठते हैं, इसके चलते इनसे जुड़े कार्य सिर्फ तीन दिन ही कार्यालय में होते हैं, बाकी दिनों जो लोग आते हैं उन्हे बैरंग लौटना पड़ता है।
एआरटीओ कार्यालय पर वाहन की फिटनेस कराना हो या डीएल बनवाने के लिए टेस्ट ड्राइव, फोटो खिंचवाना हो तो पूरे दिन लाइन में लगे ही रह जाएंगे और काउंटर पर बैठे कर्मचारी सर्वर नहीं चलने का बहाना बनाकर टाल-मटोल करते रहेंगे, यहीं दलाल के माध्यम से जाने पर फोटो खिंचवाने, टेस्ट ड्राइव में पास कराने के लिए 1500 रुपये देंगे तो घंटों का काम मिनटों में आसानी से हो जाएगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को फाजिलनगर से अपने भाई को लेकर रामकृपाल टेस्ट ड्राइव के लिए लेकर आए थे, उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे से आया हूं, तीन घंटे इंतजार के बाद टेस्ट ड्राइव हुई है और अब फोटो खिंचवाने के लिए कतार में भाई को खड़ा किया है। सांठगांठ वाले जो लोग आ रहे हैं उनका बिना कतार में लगे आसानी से सब काम हो जा रहा है।