फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The weather will remain pleasant till Diwali, you will feel cold in the morning and evening.

Kushinagar News: दिवाली तक मौसम रहेगा सुहाना, सुबह-शाम महसूस होगी ठंड

Fri, 03 Nov 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 03 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
The weather will remain pleasant till Diwali, you will feel cold in the morning and evening.
मौसम में बदलाव के कारण शाम के समय ऊनी कपड़े पहने बच्चे। संवाद 
कुशीनगर। जिले में बीते दिनों अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने से लोगों को दिन में गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह और शाम के वक्त लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।
विज्ञापन




जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी तेज धूप तो कभी ठंड, फिलहाल शहर का मौसम कुछ ऐसा ही है। दो दिन से रात का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 12 नवंबर दिवाली तक मौसम अनुकूल बना रहेगा। सुबह-शाम लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा।
विज्ञापन




दरअसल, बीते दिनों अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट से फिर सुबह और शाम के वक्त लोगों को ठंड का एहसास भी होने लगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से रात के साथ दिन का भी मौसम सुहाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को दिन में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान के बराबर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed