फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The water level in the river decreased, erosion started due to back rolling.

Kushinagar News: नदी में पानी कम हुआ, बैक रोलिंग से शुरू हुआ कटान

Sat, 19 Sep 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The water level in the river decreased, erosion started due to back rolling.
तमकुहीरोड। गंडक नदी का डिस्चार्ज 70 हजार क्यूसेक से नीचे आने के बाद तटबंधों से पानी का दबाव घटने लगा है। जवही दयाल में नदी की बैक रोलिंग फसलों पर खतरा बनी हुई है। नदी एक साप्ताह से धान व गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा रही है। किसानों का का कहना है कि इसके पहले नदी किमी 3.500 से किमी 4.000 के बीच धान, गन्ना और पेड़ पौधों को बर्बाद कर चुकी है।
विज्ञापन

सेवरही क्षेत्र में नरवाजोत से अहिरौलीदान तक बहने वाली गंडक नदी का डिस्चार्ज अब धीरे धीरे कम होने लगा है। शुक्रवार को सुबह यह घट कर 70 हजार क्यूसेक से नीचे आ गया, जिससे तटबंधों से नदी के पानी का दबाव भी घटने लगा है। क्षेत्र के पारसनाथ सिंह, ओमप्रकाश निषाद, कौशल चौहान, रमेश यादव आदि का कहना है कि इस क्षेत्र में नदी के उत्तरी भाग में सिल्ट जमा हो जाने से उसका रुख अब बांध की तरफ सीधा हो गया है। इसके चलते पानी का सारा दबाव दक्षिणी किनारे पर पड़ने से यहां एक सप्ताह से कटान का सिलसिला जारी है। नदी ने पहले जर्जर ठोकरों को निशाना बनाया। अब फसलों को जद में ले रही है। किसानों ने बताया कि अब तक 40 से 50 एकड़ में फसल बर्बाद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed