फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The warm welcome of the New Year

नववर्ष का किया गर्मजोशी से स्वागत

Sat, 31 Dec 2016 11:51 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The warm welcome of the New Year
धमाल मचाते युवा - फोटो : अमर उजाला
 कुशीनगर सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने नववर्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। रात में युवकों ने डीजे की धुन पर डांस किया और देर रात तक आतिशबाजी करते रहे। रविवार को कुशीनगर में नव वर्ष का मेला लगेगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

नववर्ष की पूर्व संध्या पर पडरौना नगर के सुभाष चौक, तुलसी आवासीय कॉलोनी, छुछिया गेट सहित कई स्थानों पर रात में युवकों ने सेलीब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। डीजे पर डांस करने के बाद युवकों ने दावतें मनाईं। शनिवार को ग्रीटिंग, मैसेज सहित विभिन्न माध्यमों से एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। रात में 12 बजे के बाद युवकों ने आतिशबाजी कर नववर्ष का शानदार आगाज किया।        
विज्ञापन

रामकोला के अनुसूइया धाम स्थित विश्व दर्शन मंदिर पर भी युवकों ने नववर्ष पर पिकनिक मनाने की तैयारी की है। वहां भीड़ को देखते हुए मेला समिति की ओर से अलग से इंतजाम किया गया है। वहां भी नववर्ष पर भव्य मेला लगता है। इसके अलावा अन्य दर्शनीय स्थलों पर भी नववर्ष पर मेला जैसा नजारा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed