फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The voter list was read aloud to the voters.

Kushinagar News: वोटरों को पढ़कर सुनाई गई मतदाता सूची

Mon, 12 Jan 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 12 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The voter list was read aloud to the voters.
पडरौना। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची पठन कार्य का जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों की ओर से मतदाताओं और बूथ लेवल एजेंटों के समक्ष ड्राफ्ट मतदाता सूची पढ़कर सुनाई गई।
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण के क्रम में विधानसभा क्षेत्र 333 कसया के अंतर्गत बालबाड़ी जूनियर हाईस्कूल कसया स्थित 32, 33, 34, 35, 36, 40 सहित कई बूथों और विधानसभा क्षेत्र पडरौना के भिसवा सरकारी स्थित बूथ संख्या 280 और 281 पर मतदाता सूची पठन कार्य संपन्न कराया गया। इस दौरान मतदाताओं को अपने नाम, पता, आयु, फोटो और अन्य प्रविष्टियों की जांच का अवसर मिला।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मौके पर उपस्थित नागरिकों और बूथ लेवल एजेंटों से संवाद कर मतदाता सूची में नाम की त्रुटि, वर्तनी की गलती, फोटो की अस्पष्टता अथवा अन्य विसंगतियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त होने वाले सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण पारदर्शी, समयबद्ध और विधिसम्मत तरीके से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और सूची पूरी तरह शुद्ध व अद्यतन हो।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे मतदाता सूची की जांच अवश्य करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज कराएं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा सहित संबंधित तहसीलदार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed