फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The villagers, led by legislator station Gerenge

विधायक की अगुवाई में थाना घेरेंगे गांववाले

Sat, 02 Apr 2016 11:27 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 02 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
 The villagers, led by legislator station Gerenge
विधायक की मौजूदगी में गांववालों ने बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के खजुरी बाजार में शनिवार को विधायक की मौजूदगी में गांववालों ने बैठक की। इसमें वक्ताओं ने नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष पर जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से उनके निलंबन की मांग की।
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि निलंबन की मांग को लेकर विधायक की अगुवाई में थाने का घेराव किया जाएगा। उधर, थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने कहा कि किसी को कानून व्यवस्था के साथ खिलाफ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में विधायक विजय कुमार दुबे ने थानेदार पर जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि जनप्रतिनिधियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य वक्ताओं ने भी थानाध्यक्ष की कार्यप्रणाली की निंदा की। बैठक में जिला पंचायत सदस्य रामाधार राजभर, हरिनारायन, राधेश्याम राजभर, गुड्डू साहनी, हरिकेश, मृत्युंजय सिंह, सीताराम, महेन्द्र, संजय ओझा, रामानुज मिश्रा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed