{"_id":"688d0fbd57e6734ca800e537","slug":"the-team-will-inspect-the-arrangements-of-the-college-tomorrow-the-responsible-persons-remained-busy-in-preparations-throughout-the-day-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-142714-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेडिकल काॅलेज की व्यवस्था परखेगी टीम, दिनभर तैयारी में जुटे रहे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेडिकल काॅलेज की व्यवस्था परखेगी टीम, दिनभर तैयारी में जुटे रहे जिम्मेदार
Sat, 02 Aug 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। मेडिकल कालेज में व्यवस्थाओं की जांच के लिए दो अलग-अलग जिले के मेडिकल कालेज के प्राचार्य शनिवार को जांच के लिए आएंगे। इसके लिए मेडिकल कालेज प्रशासन पूरे दिन तैयारियों में जुटा रहा। खराब पड़े लिफ्ट को संचालित करने के अलावा बाकी कमियों को दूर करने में स्वास्थ्यकर्मी जुटे रहे। मेडिकल कॉलेज के अनुसार अभी भी मरीजों को सुविधाएं नहीं मुहैया हो रहा है। यह जांच हाईकोर्ट के आदेश पर हो रहा है।
मेडिकल कालेज के संबंद्ध एमसीएच विंग में लंबे समय से लिफ्ट खराब चल रहा है। इस अस्पताल में जल निकासी की व्यवस्था न होने से यहां हल्की बारिश में भी परिसर में पानी भर जाता है। परिसर में बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ा होने से गर्भवती व मरीजों को आने जाने में परेशानी होती है। व्यवस्थाओं को ठीक करने में अधिकारी जुटे रहे। मेडिकल कालेज के प्राचार्य आरके शाही ने बताया कि शनिवार को अमेठी मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. रीना शर्मा और अयोध्या के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत जिले में मेडिकल कालेज की व्यवस्थाओं की जांच के लिए टीम आ रही है।