फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The team from Lucknow met the victims

Kushinagar News: लखनऊ से आई टीम ने पीड़ितों से की मुलाकात

Thu, 04 Dec 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The team from Lucknow met the victims
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ढोलहा गांव के गुलहरिया टोले में पांच दिन पहले बुखार की चपेट में आए तीन बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना हो गया है। संभावित बीमारी के कारण और फैलाव को रोकने के लिए अधिकारियों की टीमें लगातार गांव का दौरा कर रही हैं। बुधवार को राज्य स्तरीय विशेषज्ञों की टीम ने गांव पहुंचकर हालात की समीक्षा की।
विज्ञापन

गांव पहुंचे विशेषज्ञों में राज्य स्तरीय एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. राजेश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. आर.डी. कुशवाहा, राकेश कुमार गुप्ता, मलेरिया निरीक्षक इन्केश राय, जितेंद्र सिंह आदि शामिल हैं। अधिकारियों ने मृतकों के परिजन पिंटू और दशरथ के घर जाकर घटना की पूरी जानकारी ली। सीएचओ ने टीम को बताया की गांव के एहसान पुत्र अबरार की तबीयत बिगड़ने पर जांच में बीमारी की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वहीं जमशेद पुत्र जावेद को भी तेज बुखार होने पर बुधवार सुबह मेडिकल कॉलेज भेजा गया। दोनों बच्चों की हालत में सुधार है। वहीं पिंटू के 18 माह के बेटे शिवा को ठंड लगने के बाद दस्त की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया में भर्ती किया गया है। उसका उपचार जारी है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।संभावित संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गांव में आक्रामक अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम द्वारा बच्चों को एजीथ्रोमाइसिन और वयस्कों को डॉक्सीसाइक्लिन की दवा घर-घर जाकर वितरित की जा रही है। इसके साथ ही बुखार, मच्छरों की रोकथाम और स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed