फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The tableaux at the Dole fair in Mathauli market captivated

मथौली बाजार में डोल मेले में झांकियों ने मन मोहा

Sat, 27 Aug 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The tableaux at the Dole fair in Mathauli market captivated
मथौली बाजार में श्रीराम मंदिर की झांकी निकालते लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
मथौली बाजार में डोल मेले में झांकियों ने मन मोहा
विज्ञापन

मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार में डोल मेला शुक्रवार रात भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। डोल, मनमोहक झांकियों के साथ निकाला गया। राधा-कृष्ण की झांकी देखते ही बन रही थी।
अखाड़े के खिलाड़ियों का करतब देख लोग दांतों तले उंगली दबा ले रहे थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मथौली बाजार पेट्रोलपंप के पास से झांकी निकाली। इसमें केदारनाथ धाम, अयोध्या का श्रीराम मंदिर, अशोक स्तंभ आदि के बने मॉडल को देखकर लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण युवा समिति की ओर से मथौली बाजार स्थित श्रीराम बाजार से भगवान शिव, मां दुर्गा, भारत माता, भगवान श्रीकृष्ण आदि झांकी रथ, गांजे-बाजे के साथ निकाली गई। यह मथौली मुख्य चौराहा से होकर गांव में भ्रमण की। उसके बाद मथौली बाजार कचहरी पहुंचकर अखाड़े के खिलाड़ियों ने अपने-अपने करतब दिखाए। इस डोल और मेला के आयोजन में अनूप मद्धेशिया, ओंकार शर्मा, रविंद्र सैनी, राकेश यादव, बृजेश कुमार उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, प्रिंस जायसवाल, आकाश जायसवाल सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed