फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The sword hangs on the recognition of 29 madrassas due to lack of data feeding.

Kushinagar News: डाटा फीडिंग नहीं होने से 29 मदरसाें की मान्यता पर लटकी तलवार

Fri, 23 Feb 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 23 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
The sword hangs on the recognition of 29 madrassas due to lack of data feeding.
पडरौना। यू-डायस प्लस पोर्टल पर डाटा फीडिंग नहीं करने वाले 29 मदरसाें की मान्यता निरस्त हो सकती है। बृहस्पतिवार को नोटिस जारी होने के बाद लापरवाह मदरसा संचालकों में खलबली मची है। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ की ओर से सख्ती के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने शिकंजा कसा है।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ की तरफ से बीते छह फरवरी को जारी पत्र में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की तरफ से संचालित मदरसा संचालकों को यू- डायस प्लस पोर्टल पर डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया था। मौखिक चेतावनी देने के बाद भी मदरसा संचालक डाटा फीडिंग नहीं किए। इसको लेकर शासन स्तर से भी निर्देश दिए गए। बावजूद इसके जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और मदरसा संचालक इसे गंभीरता से नहीं लिए। बृहस्पतिवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण ने नोटिस जारी किया। इसमें कहा है कि 23 फरवरी तक अगर यू डायस प्लस पोर्टल पर डाटा फीडिंग नहीं हुई तो मदरसे की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। जिले में कुल 555 मदरसे संचालित हैं।
विज्ञापन

-
-29 मदरसों को नोटिस जारी कर 23 फरवरी को दोपहर दो बजे तक डाटा फीडिंग के लिए अंतिम अवसर दिया है। फीडिंग नहीं करने वाले मदरसों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले भी मदरसा संचालकों को मौखिक चेतावनी भी दी जा चुकी है। बावजूद निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। -सिंह प्रताप देव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन मदरसों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
-मदरसा तजिबुन निशा गर्ल्स हायर सेकेंड्री स्कूल पडरौन मडुरही, मख्तब इस्लामिया ठाढ़ीभार, मदरसा एपीजे अब्दुल कलाम बिहार खुर्द, मदरसा ख्वाजा जी नवाजलसुन चाफ, मदरसा केएचजी नवाज, मदरसा इस्लामिया यूएफ गर्ल्स हायर सेकेंड्री स्कूल नोनिया पट्टी, मदरसा एआरबीडी उल पिपरा जटामपुर, मदरसा अब्दुसलाम इस्लामिया स्कूल, मदरसा हेरातुल निशा बनवीरपुर, मदरसा केएफ लक्ष्मीपुर, मदरसा एकबाल बरवा कला, मदरसा अहलेसुन्नत कुस्मही, मख्तब एमडी निशा स्कूल टेकुआटार समेत 29 मदरसों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed