{"_id":"6949a455396a5683d209399b","slug":"the-sun-is-powerless-against-the-cold-there-is-no-sign-of-relief-yet-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-151188-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ठंड के आगे धूप निस्तेज, अभी राहत के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ठंड के आगे धूप निस्तेज, अभी राहत के आसार नहीं
Tue, 23 Dec 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
मथौली में अलाव सेंकते लोग। संवाद
कुशीनगर। पहाड़ों से आ रही सर्द हवा की गति कम होने के बावजूद कुशीनगर समेत तराई क्षेत्र में ठंडक से लोगों की परेशानी कम नहीं हुई। सोमवार सुबह का समय लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि पछुआ हवा धीमी होने के बावजूद कोहरे ने दृश्यता कम कर दी और सड़कों पर चलना मुश्किल बना दिया। रेलवे स्टेशन, रोडवेज पर यात्री ठिठुरते नजर आए, वहीं बाजार में भी अपेक्षाकृत कम भीड़भाड़ रही। करीब तीन बजे कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन उसका कोई खास असर नहीं पड़ा।
मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह के अनुसार, सोमवार को क्षेत्र में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय ठंडी हवा और कोहरे की वजह से लोग गर्म कपड़े और चाय की ओर अधिक आकर्षित रहे। स्थानीय निवासियों ने कहा कि सुबह का समय अभी भी कांपते हुए बीत रहा है। सड़क पर वाहन चालकों और खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि कोहरे के कारण सुबह की दृश्यता 50 से 100 मीटर तक सीमित हो सकती है, जिससे सड़क सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है।
मौसम विज्ञानी के अनुसार मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को हल्की धूप खिलने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। हालांकि, सुबह के समय कोहरा अभी भी रह सकता है, जिससे सुबह का माहौल ठंडा और धुंधला रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हल्की धूप से तापमान में थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन रात के समय ठंड में कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क
फिजीशियन डॉ. उपेंद्र चौधरी का कहना है कि ठंड और धुंध के कारण सामान्य जुकाम, गले में खराश और सांस संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विशेषकर बुजुर्ग और बच्चे इन परिस्थितियों में अधिक संवेदनशील रहते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि सुबह और शाम के समय गर्म पेय पदार्थों का सेवन करना और अधिक गर्म कपड़े पहनना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा।