फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The stove was not lit in Belvania.. The cremation took place at Hetimpur Ghat.

Kushinagar News: बेलवनिया में नहीं जला चूल्हा.. हेतिमपुर घाट पर हुआ दाह संस्कार

Mon, 23 Feb 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The stove was not lit in Belvania.. The cremation took place at Hetimpur Ghat.
सुकरौली। हाटा कोतवाली के बेलवनिया में शनिवार की शाम पटाखा की चपेट में एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। आरोप था कि गांव के ही कुछ युवक पटाखा फोड़ रहे थे इसी दौरान महिला पटाखे की चपेट में आ गई थी।
विज्ञापन


हाटा कोतवाली के ढाढा के बेलवनिया में शनिवार को कुछ युवक बर्तनों से ढक कर पटाखा फोड़ रहे थे। इसी दौरान बगल में बैठी 60 वर्षीय कलावती पत्नी दीनानाथ पटाखे की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन फानन में देवतहां सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने कलावती देवी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था।एहतियातन पुलिस बल की तैनाती बढ़ गई थी। रविवार को मृत महिला का शव जब पोस्टमार्टम से आया तो एकाएक गांव में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और माहौल गमगीन के साथ तनावपूर्ण बन गया था। सामाजिक लोगों ने मामले में हस्तक्षेप कर गांव के माहौल को संभालने का पहल किया और हेतिमपुर घाट पर दाह संस्कार हुआ। घटना के दूसरे दिन पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था और कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला। मृतका के तीनों बेटे और पति सहित पूरे परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना से गांव के लोग और बच्चे भी इतना दुखी थे कि दूसरे दिन बच्चे खेलने नही गए अपने-अपने घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन



इस संबंध में कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि प्रकरण की जानकारी है।अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नही दिया है।गांव में शांति व्यवस्था बनी है। यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत की जाती है तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed