{"_id":"68f3f72b6206cb498f0f58f8","slug":"the-state-of-education-and-health-is-poor-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-147485-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य की हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य की हालत खराब
Sun, 19 Oct 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर के एक निजी होटल में शनिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से समारोह आयोजित कर जिला पदाधिकारियों, सेक्टर, जोन और बूथ के नए पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव 2027 पूरी मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी और जिलाध्यक्ष राम अवध यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ी है।
शिक्षा और स्वास्थ्य की हालत काफी खराब है। नौजवान, किसान, मजदूर, व्यापारी त्रस्त हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है। एकजुट होकर कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में पूरी ईमानदारी से जुट जाएं।
विधानसभा कुशीनगर के पूर्व प्रत्याशी राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव ने कहा कि बड़ी सावधानी से बूथ प्रभारी और बीएलए की नियुक्ति पर विचार करना होगा। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, वाजिद अली, जितेंद्र पांडेय, एके बादल ने संबोधित किया।