Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The SP conducted a surprise inspection of the Basi border barrier late at night.

Kushinagar News: एसपी ने देर रात बासी बॉर्डर बैरियर का किया औचक निरीक्षण

Sat, 14 Nov 2026 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The SP conducted a surprise inspection of the Basi border barrier late at night.
पडरौना। जिले में पशु तस्करी और सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में एसपी केशव कुमार ने बृहस्पतिवार की देर रात कोतवाली पडरौना क्षेत्र के बासी बॉर्डर बैरियर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता परखने के साथ वाहनों की जांच व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


एसपी ने बैरियर से गुजरने वाले वाहनों की सघन चेकिंग करने और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात में होने वाली आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता बरतें। ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एसपी ने बैरियर से गुजरने वाले वाहनों की जांच भी अपने सामने कराई। ड्यूटी रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टियों और उसमें लिखे मोबाइल नंबरों का क्रॉस चेक किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्धारित जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में पशु तस्करी की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं। तस्कर रात के अंधेरे और सीमावर्ती रास्तों का फायदा उठाकर वाहनों से पशुओं को बिहार की ओर ले जाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में सीमावर्ती बैरियरों पर सघन निगरानी और नियमित चेकिंग को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


एसपी केशव कुमार ने बताया कि बॉर्डर बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी जांची गई है। उन्हें सतर्कता बरतने और लापरवाही नहीं करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed