फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The son had killed the father in the greed of property

संपत्ति की लालच में पुत्र ने की थी पिता कर हत्या

Mon, 25 Apr 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
The son had killed the father in the greed of property
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के दोनों आरोपित। - फोटो : KUSHINAGAR
संपत्ति की लालच में पुत्र ने की थी पिता की हत्या
विज्ञापन

बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर जहर पिलाकर उतारा था मौत के घाट
एसपी ने किया हत्या का पर्दाफाश, दोनों आरोपित गिरफ्तार
पडरौना। संपत्ति के लालच में बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर पिता को जहर पिलाकर मार दिया। इसका पर्दाफाश एसपी ने सोमवार को किया। पिता की हत्या के आरोपित पुत्र और उसके दोस्त को पुलिस ने रविवार को पकड़ा था।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि 24 अप्रैल को पटहेरवा, तरयासुजान और विशुनपुरा थाने की पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को बघौच मोड़ के पास से गिरफ्तार किया था। इनका नाम अमित पटेल निवासी खानसामा टोला तमुकहीराज थाना तरयासुजान और प्रदीप यादव निवासी सुल्तानपुर थाना पटहेरवा है। पूछताछ में अमित पटेल ने बताया कि पिता शंकर पटेल उसे चल-अचल संपत्ति से बेदखल करना चाहते थे। पत्नी से जबरदस्ती तलाक दिलवा रहे थे। इससे वह गुस्से में था। उसने दोस्त प्रदीप यादव को पांच कट्ठा जमीन देने की बात कहकर हत्या में उसका सहयोग लिया।
विज्ञापन

एसपी के अनुसार अमित ने बताया कि पिता शंकर पटेल 21 अप्रैल को उसके दोस्त प्रदीप के घर तलाक का मुकदमा देखने के लिए उसे लेने आए थे। यहीं से उन दोनों ने हत्या की साजिश रची। अमित पिता को बाइक पर बीच में बैठाकर ले गया तथा मधुरिया पुल के पास सुनसान जगह देखकर उन्हें झाड़ी में ले गया और जबरदस्ती जहर पिला दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed