{"_id":"62ab71fa8bf40e7213393273","slug":"the-smugglers-ran-away-while-trampling-the-head-constable-during-the-checking-kushinagar-news-gkp4405563142","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान हेड कांस्टेबल को रौंदते हुए भाग गए थे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान हेड कांस्टेबल को रौंदते हुए भाग गए थे तस्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग के दौरान हेड कांस्टेबल को रौंदते हुए भाग गए थे तस्कर
पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित जोकवा बाजार के समीप मगंलवार की रात को वाहनों की जांच के दौरान पिकअप से हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव को रौंदकर पशु तस्कर फरार हो गए। खून से लथपथ हेड कांस्टेबल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। तुर्कपट्टी, तरयासुजान सहित तीन थानों की पुलिस और स्वाट टीम अब तक पशु तस्कर का वाहन नहीं पकड़ सकी। इससे लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
इस मामले मं तरयासुजान थाने की पुलिस ने अज्ञान वाहन और चालक पर केस दर्ज किया लिया। जिले में दो महीनों के भीतर पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ भी हो चुकी है। कसया थाने की पुलिस मुठभेड़ में एक तस्कर फरार हो गया था।
मंगलवार की रात एनएच 28 पर पशु तस्करों के सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली थी। तुर्कपट्टी, तरयासुजान सहित कई थानों की पुलिस टीम ने तस्करों को रोकने के लिए जाल बिछाया था। तरयासुजान में तैनात हेड कांस्टेबल भी पुलिस टीम के साथ जांच करने जोकवा बाजार पहुंचे। जांच में हेड कांस्टेबल ने पशु तस्करों का वाहन रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल को रौंदते हुए पशु तस्कर वाहन लेकर भाग निकले। पुलिसकर्मी के साथ हुई घटना के बाद अन्य पुलिसकर्मी सकते में आ गए। जांच छोड़कर तत्काल धर्मवीर यादव को अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस बारे में एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि गाड़ियों की पहचान की गई है। बदमाशों के मोबाइल नंबर को ट्रेस कराया जा रहा है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
तेज तर्रार पुलिसकर्मी के रूप में थी पहचान
2005 बैच से सेवा दे रहे हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव की गिनती तेज तर्रार पुलिस कर्मचारियों में होती थी। एक साल पूर्व ही धर्मवीर यादव की तैनाती वहां हुई थी। धर्मवीर के साथ हुए हादसे की सूचना पर आसपास के गांवों में भी शोक फैल गया। थाने के हेल्प डेस्क पर तैनात रहने वाले हेड कांस्टेबल के कुशल कार्य व्यवहार से फरियादी भी खुश रहते थे। इस लिए घटना की जानकारी मिलने पर लोग दुखी हो गए। विवादित मामलों को सुलझाने में निपुण हेड कांस्टेबल के सभी थाना प्रभारियों से अच्छे संबंध रहे हैं। हेड कांस्टेबल को याद करते हुए पुलिस लाइन में सलामी दी गई।