फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Shri Ram Mahayagya begins with a Kalash Yatra.

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ श्रीराम महायज्ञ शुरू

Sat, 04 Apr 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The Shri Ram Mahayagya begins with a Kalash Yatra.
टेकुआटार में श्रीराम महायज्ञ के कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
कसया। क्षेत्र के टेकुआटार में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ श्री राम महायज्ञ शुरू हो गया। कलश यात्रा में गगनभेदी जयकारों पूरा क्षेत्र भक्तिमय गया।
विज्ञापन

शिव मंदिर परिसर से शुरू हुई इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सिर पर कलश लेकर श्रद्धालु बाबू टोला, भवानी टोला, हीरा चौक, चांदनी चौक, लहवारी चौक, फुर्सतपुर, पकड़ी टोला और कुरहवां होते सोहसा दुबौली स्थित सतगुड़ही माता मंदिर के समीप छोटी गंडक नदी तट पर पहुंचे। विधि-विधान से कलश में जल भरा। इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर लौटी।

यात्रा के दौरान हाथी, घोड़े, सुसज्जित वाहन और विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। जय श्रीराम और हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा। इस दौरान इंद्रजीत मद्धेशिया, अमरनाथ मद्धेशिया, महंथ मद्धेशिया, मोनू गुप्ता, श्याम, अमित, छत्रशाल,राजन,अशोक,विश्राम,राजकिशोर, चंदन, लवकुश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed