फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Shri Lakshmi Narayan Yajna begins amidst Vedic chanting.

Kushinagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ शुरू

Fri, 20 Mar 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The Shri Lakshmi Narayan Yajna begins amidst Vedic chanting.
चिरईहवा गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग।स्रोत-सो
मंसाछापर। चिरइहवा गांव स्थित मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों ने क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा परसौनी घाट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ मंडप पहुंची। कलश की स्थापना कर यज्ञ शुरू किया गया। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ के दौरान कथा वाचक प्रियंका द्विवेदी कथा सुनाएंगी, जबकि रात में रामलीला मंचन होगा। इस दौरान शिवपूजन दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू : बनकटा बाजार। क्षेत्र के कोईलसवा बुजुर्ग के लवंगियाडीह श्री राम जानकी मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। शिव मंदिर के पुजारी रामानंद की अगुवाई में मंदिर परिसर से भगवा ध्वज दिखाकर कलश यात्रा रवाना किया गया। कलश यात्रा बनकटा बाजार, कोईलसवा बुजुर्ग से होते हुए घूरना कुंड के त्रिमुहानी घाट से जल भरकर मंदिर पहुंची। राम जानकी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ मंडप में कलश की स्थापना कर कथा की शुरुआत की गई। आयोजक संजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि यज्ञ के दौरान शाम सात बजे से वृंदावन से आईं कथा वाचक कर्णिका त्रिपाठी प्रवचन सुनाएंगी।
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ श्री शतचंडी महायज्ञ शुरू : मथौली। मोतीचक ब्लॉक क्षेत्र के फर्दमुंडेरा के माता सम्मे देवी परिसर में बृहस्पतिवार को कलश यात्रा के साथ श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए छोटी गंडक नदी के अथरहा घाट पर पहुंची,जहां आचार्यों ने वैदिक मंत्रों के बीच कलशों में जल भरवाया। इन कलशों को लेकर कन्याएं मंदिर परिसर पहुंची। यज्ञ मंडप में कलश स्थापना हुई। कलश यात्रा में अखिलेश दास गुप्ता, गोपाल मिश्र, रमाशंकर शुक्ला, दिनेश मोनू, जितेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू : सुकरौली। क्षेत्र के बंजारा मठ परिसर में शतचंडी महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पकौली, चकदहा, पड़री होते करजहां घाट पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। श्रद्धालु कलश लेकर पुनः मंदिर पहुंचे। इसके साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।
कलश यात्रा के दौरान घोड़े और नगाड़ों की गूंज ने आयोजन को और भव्य बना दिया। पूरे मार्ग में जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। आयोजक महंत दीपकनाथ के अनुसार, बंजारा मठ में प्रत्येक वर्ष शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्र ही नहीं बल्कि दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस महायज्ञ में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और प्रवचन होंगे। नवरात्र के अंतिम दिन भंडारे और मेले के साथ महायज्ञ का समापन होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर है।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, महेंद्र पासवान, अजय सिंह भीम, पिंकू मिश्रा, मुन्ना पामड़ी, सुरेंद्र यादव, मन्नू चौहान आदि मौजूद रहे।

कलश यात्रा के साथ श्रीराम महायज्ञ शुरू : खड्डा। तहसील क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली में बृहस्पतिवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ शुरू हो गया। इस दौरान क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कलश यात्रा मदनपुर सुकरौली से प्रारंभ होकर सिसवा गोपाल, सारंग छपरा, सोहरौना, खड्डा स्टेशन रोड होते हुए सुभाष चौक, तुर्कहा, पकड़ी और भैंसहा मार्ग से होते हुए नारायणी नदी के ठोकर नंबर 3 तक पहुंची। वहां आचार्यों के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। कलश धारण किए कन्याओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ नदी से जल भरकर यात्रा को पूर्ण किया। विधायक विवेकानंद पांडेय, संदीप श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, कैलाश सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, प्रभु गुप्ता, विनय सिंह, अजय सिंह, आनंद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विष्णु प्रताप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed