फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Shaheed Major Amiya Tripathi Cricket Tournament begins today.

Kushinagar News: शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता आज से

Sat, 20 Dec 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The Shaheed Major Amiya Tripathi Cricket Tournament begins today.
फाजिलनगर (कुशीनगर)। कस्बा के पावानगर महावीर इंटर काॅलेज के खेल मैदान में 20वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत शनिवार से होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्राउंड की तैयारी पूरी करने के साथ मशाल धावकों को भी प्रशिक्षित किया गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ अर्जुन पुरस्कार विजेता ओलंपिक खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी नुजहत परवीन द्वारा अमर जवान ज्योति को प्रज्वलित कर किया जाएगा। शनिवार को सुबह आठ बजे से कसया स्थित शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी की मूर्ति से 51 धावक मशाल लेकर सपहा, तुर्कपट्टी होते हुए शहीद के पैतृक गांव भेलया पहुचेंगे।
विज्ञापन

यहां शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वहां से 310 अन्य धावक-धाविकाओं के साथ यह मशाल दौड़ मोगलपुरा, पटहेरवा, काजीपुर होते हुए आयोजन स्थल पावानगर पंहुचेगी। यहां दोनों अतिथि धावकों द्वारा लाए गए मशाल के द्वारा अमर जवान ज्योति को प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता का पहला मैच 21 दिसंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन

विजेता टीम को ट्राफी के साथ 1.25 लाख रुपये और उप विजेता टीम को 75 हजार नकद राशि पुरस्कार में दिया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ सीरीज को बाइक दी जाएगी। इस प्रतियोगिता के निर्णायक बीसीसीआई पैनल के अंपायर होंगे। इसके अलावा थर्ड अंपायर की भी भूमिका के साथ स्कोर बोर्ड की व्यवस्था की गई है। मैच का फाइनल मुकाबला 27 को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed