फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The search for Alauddin intensified, police raided his house

Kushinagar News: अलाउद्दीन की तलाश तेज, पुलिस ने घर पर मारा छापा

Fri, 12 Sep 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The search for Alauddin intensified, police raided his house
तमकुहीराज। निजी अस्पतालों व जांच सेंटर को फर्जी डिग्री बेचने वाले अलाउद्दीन की तलाश तेज हो गई है। बुधवार की देर रात नगर पंचायत तमकुहीराज के हरिहरपुर स्थित उसके पैतृक घर पर पुलिस टीम पहुंची। वह घर से गायब मिला। परिजनों से पूछताछ के बाद टीम लौट गई। गोरखपुर पुलिस की टीम गिरोह के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए बिहार में भी दबिश दे रही है। हरिहरपुर का अलाउद्दीन फर्जी डिग्री गिरोह का सरगना है। चार अन्य लोग भी इसके गिरोह में शामिल हैं। 17 मई 2024 को गोरखपुर के डॉ. राहुल नायक की तहरीर पर अलाउद्दीन और राम पांडेय पर गुलरिहा थाने में केस दर्ज किया था। डॉ. राहुल नायक ने आरोप लगाया था कि उनके नाम पर फर्जी डिग्री पर अवैध जांच केंद्र संचालित किया जा रहा है। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो गुलरिहा पुलिस ने गाजीपुर जिले के भुडकुड़ा थाना क्षेत्र के पदुमपुर मैगर राय निवासी बृजेश लाल, वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के दीनापुर चिरईगांव निवासी ओमप्रकाश गौतम और वाराणसी के चौबेपुर इलाके के बराई निवासी दीपक विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी अलाउद्दीन काफी दिनों तक पुलिस को चकमा देने के बाद गोरखपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। जेल से बाहर आने के बाद अलाउद्दीन की अंदरखाने सक्रियता बढ़ने लगी। गैंगेस्टर की कार्रवाई के बाद बुधवार की रात गोरखपुर पुलिस तमकुहीराज पुलिस के साथ हरिहरपुर स्थित अलाउद्दीन के पैतृक घर पहुंची। हालांकि वहां अलाउद्दीन पुलिस के हाथ नहीं लगा। पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि वह किसी रिश्तेदार के घर गया है। तमकुहीराज इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला ने बताया कि गोरखपुर पुलिस के सहयोग के लिए तमकुहीराज पुलिस आरोपी के घर गई थी, लेकिन आरोपी घर से गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed