फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The scope of the Inspire Award Scheme has been increased, now students up to class 12 can participate

Kushinagar News: इंस्पायर अवॉर्ड योजना का दायरा बढ़ा, अब 12वीं तक के छात्र हो सकेंगे शामिल

Fri, 08 Aug 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 08 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The scope of the Inspire Award Scheme has been increased, now students up to class 12 can participate
पडरौना। बच्चों की वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंस्पायर मानक अवॉर्ड योजना का दायरा बढ़ाया है। अब इसमें कक्षा 12 तक के भी विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इस योजना में 12वीं तक के बच्चों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि 12वीं तक के बच्चों की सोच ज्यादा विकसित होती है। इससे ज्यादा सशक्त आइडिया मिल सकेगा। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों समेत निजी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थी नवाचार एवं विचार प्रस्तुत कर सकेंगे। योजना के तहत हर विद्यालय से पांच-पांच विद्यार्थियों के आवेदन का लक्ष्य रखा गया है। इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर रखी गई है। प्रत्येक विद्यालय से पांच सर्वश्रेष्ठ विचार और मॉडल का नामांकन किया जा सकेगा। चयनित विचार एवं मॉडल को सरकार द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। डीसी माध्यमिक विष्णु प्रभाकर पांडेय ने बताया कि पहली बार कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को शामिल होने का मौका दिया गया है। उन्होंने बताया कि हर विद्यालय को कम से कम पांच आवेदन का लक्ष्य दिया गया है। सभी विद्यालयों को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed